गतिविधियां
गतिविधियां
शासन सचिवालय जयपुर में नव चयनित जांगिड़/सुथार समाज के अधिकारी/ कर्मचारीगण का उनके वरिष्ठ अधिकारी/ कर्मचारीगण द्वारा स्वागत-सम्मान समारोह का आयोजन दिनांक 11 अप्रैल 2026 को श्री विश्वकर्मा जांगिड कर्मचारी समिति परिसर में संपन्न हुआ।
समारोह सचिवालय के सहायक शासन सचिव श्री रामराज जांगिड़ के संयोजन में समिति के आमंत्रण पर हुआ।
सर्व प्रथम शासन सचिवालय के अधिकारी/ कर्मचारीयो की तरफ से समिति के अध्यक्ष श्री सुभाष चंद शर्मा का सम्मान किया गया
तदुपरांत नव चयनित कर्मियों का गुलदस्ता एवं गिफ्ट भेंट कर अभिनंदन किया गया। समारोह में सचिवालय से श्री रामराज जांगिड़, श्री गजानंद जांगिड़ ने उद्बोधन मे सभी नव युवकों को बधाईयाँ देते हुए अपने कार्य कौशल में निपुणता हांसिल करने पर बल दिया। समिति उपाध्यक्ष श्री शंकर लाल सुथार ने सभी सचिवालय कर्मियों को समिति में सक्रियता से जुड़ने का आव्हान किया। मंच संचालन कार्यकारी अध्यक्ष श्री रमेश चंद्र शर्मा द्वारा किया गया। अध्यक्ष श्री सुभाष चंद शर्मा ने समिति के उद्देश्यो पर प्रकाश डालते हुए सभी को जुड़ने का आव्हान किया एवं समिति के मंदिर, भवन, छात्रावास के भविष्य के प्रबंधन हेतु युवाओं को जिम्मेदारी के लिए भी प्रोत्साहित किया। महामंत्री डॉ दिनेश जांगिड़ ‘सारंग’ पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग में विधानसभा चुनाव ड्यूटी में होने उपरांत भी सभी व्यवस्थाओं का दूरभाष द्वारा प्रबंधन करवाते रहे और दूरभाष के माध्यम से सभी युवाओं को बधाईयाँ देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवं पधारे सभी गणमान्य जनों का आभार जताया।
कोषाध्यक्ष श्री कैलाश जांगिड़, संयुक्त सचिव श्री मुकेश जांगिड़ व सह कोषाध्यक्ष श्री सी ऐल जांगिड़ द्वारा गरीमामय ढंग से सम्पूर्ण आयोजन किया गया।
सभी युवाओं ने समिति भवन का अवलोकन कर खुशी जाहिर की व सभी ने सक्रियता से समिति के सदस्य बनने व अन्य कार्मिक समाज बंधुओं को भी जोड़ने का उत्साह दिखाया।
अंत में जलपान ग्रहण के साथ समारोह संपन्न हुआ।
श्री विश्वकर्मा जांगिड कर्मचारी समिति के 8 अप्रैल 2026 को हुए द्विवार्षिक चुनावों में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में नर्सिंग प्राचार्य रहे श्री सुभाष चंद शर्मा को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया था। श्री शर्मा ने समिति के संविधान प्रदत्त अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए एक 30 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया जिसमें श्री रमेश चंद्र शर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष, डॉ दिनेश जांगिड ‘सारंग’ को महामंत्री एवं श्री कैलाश चंद्र जांगिड को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
दिनांक 1 अप्रैल 2026 को निवर्तमान अध्यक्ष श्री ब्रजकिशोर शर्मा एवं उनकी कार्यकारिणी ने नवीन कार्यकारिणी को कार्यभार ग्रहण करवाया। इस अवसर पर सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर निवर्तमान कार्यकारिणी द्वारा दुपट्टा पहना कर नई कार्यकारिणी के सभी सदस्यों का स्वागत किया।
अध्यक्ष श्री सुभाष चंद शर्मा एवं महामंत्री डॉ दिनेश जांगिड ‘सारंग’ ने निवर्तमान कार्यकारिणी द्वारा समिति हित में किये गये कार्यों की सराहना की और समस्त सदस्यों की तरफ से उनका आभार प्रकट किया।
31 मार्च 2026 को श्री मद्रास जांगिड़ कर्मचारी समिति के पूर्व अध्यक्ष श्री बी सी रावत, अधिवक्ता को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। श्री रावत एवं उनके सहयोगियों द्वारा दिनांक 8 मार्च 2026 को नामांकन, नामांकन जांच एवं नाम वापसी का दिन निर्धारित किया गया था। इस दिन तीन सदस्य सर्व श्री सुभाष चंद शर्मा, श्री रमेश चंद्र शर्मा एवं डॉ. दिनेश जांगिड़ 'सारंग' ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन प्रस्तुत किया। नामांकन जांच में त्रुटि के प्रपत्र सही पाया गया। इसके बाद समिति की परंपरा एवं सामाजिक सभा को ध्यान में रखते हुए त्रियादों ने मसवरा में सलाह दी और श्री राकेश चंद्र शर्मा एवं डॉक्टर दिनेश जांगिड़ 'सारंग' ने अपना नाम वापस ले लिया। इस प्रकार श्री सुभाष चंद शर्मा को अगले दो वर्षों के लिए निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। श्री सुभाष चंद शर्मा ने श्री रमेश चंद्र शर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष और डॉ. दिनेश जांगिड़ 'सारंग' को प्रतिष्ठान बनाने की घोषणा की।
श्री विश्वकर्मा जांगिड कर्मचारी समिति द्वारा समिति के कार्यालय वरूण पथ, मानसरोवर पर गौलोकवासी संत श्री पदमाराम जी के सुपुत्र ख्यातनाम उद्यमी एवं भामाशाह श्री शंकर कुलरिया का विशेष अभिनंदन किया गया।
समिति के नव मनोनीत महामंत्री डॉ दिनेश सारंग ने बताया कि आज श्री शंकर कुलरिया के जयपुर आगमन पर उन्हें समिति के कार्यालय एवं भगवान विश्वकर्मा मंदिर में बुलाया गया जहां समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री सुभाष शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष श्री रमेश चंद्र शर्मा, श्री शंकर सुथार, श्री सीताराम जांगिड, श्री कैलाश जांगिड, श्री रामस्वरूप जांगिड, श्री छितर जांगिड, श्री मुकेश जांगिड, श्री रमेश जांगिड, श्री रामनिवास जांगिड आदि ने उन्हे साफा एवं माला पहना कर उनका सम्मान किया।
श्री कुलरिया ने सबसे पहले भगवान विश्वकर्माजी के दर्शन कर पूजा अर्चना की एवं तत्पश्चात समिति के भवन, छात्रावास सहित पूरे परिसर का अवलोकन किया एवं समिति पदाधिकारियों को हर प्रकार के सहयोग के लिये आश्वासन दिया।
अध्यक्ष श्री सुभाष शर्मा ने श्री शंकर कुलरिया के आगमन पर उनका हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया एवं उनके द्वारा बढ़ाये गये सहयोग के हाथ के लिये उनका संपूर्ण समिति की तरफ से आभार व्यक्त किया।


