गतिविधियां

सचिवालय कार्मिकों का अभिनंदन समारोह-

11 Apr 2026

शासन सचिवालय जयपुर में नव चयनित जांगिड़/सुथार समाज के अधिकारी/ कर्मचारीगण का उनके वरिष्ठ अधिकारी/ कर्मचारीगण द्वारा स्वागत-सम्मान समारोह का आयोजन दिनांक 11 अप्रैल 2026 को श्री विश्वकर्मा जांगिड कर्मचारी समिति परिसर में संपन्न हुआ।
समारोह सचिवालय के सहायक शासन सचिव श्री रामराज जांगिड़ के संयोजन में समिति के आमंत्रण पर हुआ। 
सर्व प्रथम शासन सचिवालय के अधिकारी/ कर्मचारीयो की तरफ से समिति के अध्यक्ष श्री सुभाष चंद शर्मा का सम्मान किया गया 
तदुपरांत नव चयनित कर्मियों का गुलदस्ता एवं गिफ्ट भेंट कर अभिनंदन किया गया। समारोह में सचिवालय से श्री रामराज जांगिड़, श्री गजानंद जांगिड़ ने उद्बोधन मे सभी नव युवकों को बधाईयाँ देते हुए अपने कार्य कौशल में निपुणता हांसिल करने पर बल दिया। समिति उपाध्यक्ष श्री शंकर लाल सुथार ने सभी सचिवालय कर्मियों को समिति में सक्रियता से जुड़ने का आव्हान किया।  मंच संचालन कार्यकारी अध्यक्ष श्री रमेश चंद्र शर्मा द्वारा किया गया। अध्यक्ष श्री सुभाष चंद शर्मा ने समिति के उद्देश्यो पर प्रकाश डालते हुए सभी को जुड़ने का आव्हान किया एवं समिति के मंदिर, भवन, छात्रावास के भविष्य के प्रबंधन हेतु युवाओं को जिम्मेदारी के लिए भी प्रोत्साहित किया। महामंत्री डॉ दिनेश जांगिड़ ‘सारंग’ पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग में विधानसभा चुनाव ड्यूटी में होने उपरांत भी सभी व्यवस्थाओं का दूरभाष द्वारा प्रबंधन करवाते रहे और दूरभाष के माध्यम से सभी युवाओं को बधाईयाँ देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवं पधारे सभी गणमान्य जनों का आभार जताया। 
कोषाध्यक्ष श्री कैलाश जांगिड़, संयुक्त सचिव श्री मुकेश जांगिड़ व सह कोषाध्यक्ष श्री सी ऐल जांगिड़ द्वारा गरीमामय ढंग से सम्पूर्ण आयोजन किया गया। 
सभी युवाओं ने समिति भवन का अवलोकन कर खुशी जाहिर की व सभी ने सक्रियता से समिति के सदस्य  बनने व अन्य कार्मिक समाज बंधुओं को भी जोड़ने का उत्साह दिखाया। 
अंत में जलपान ग्रहण के साथ समारोह संपन्न हुआ।