समिति का परिचय
समिति का परिचय
श्री विश्वकर्मा जांगिड कर्मचारी समिति विश्वकर्मा जांगिड/सुथार समाज के कार्यरत एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हितार्थ एक संगठन है जिसकी स्थापना 1989 में समाज के तत्कालीन सक्रिय कर्मचारी बंधुओं ने की थी और श्री सूरजमल केड़वाल को इस समिति का संस्थापक अध्यक्ष बनाया था। एक सहकारी संस्था के रूप में समिति का पंजीयन सन 1991 में हुआ था।
समिति का कार्यक्षेत्र संपूर्ण भारत है जिसमें देश भर के कर्मचारी बंधु आजीवन सदस्य हैं। यह समिति कर्मचारियों में पारस्परिक एकता एवं सद्भाव के लिये सदैव प्रयत्नशील रही है।
इस समिति ने न केवल कर्मचारी वर्ग के हितार्थ बल्कि शिक्षा एवं समाज सेवा में भी कई उल्लेखनीय कार्य किये हैं।
वर्तमान में समिति का पंजीकृत कार्यालय 3/25, वरूण पथ, मानसरोवर है। इस स्थान पर समिति का 1290 वर्ग मीटर में कार्यालय, विश्वकर्मा मंदिर, छात्रावास आदि निर्मित है जहां से समिति की समस्त गतिविधियों का संचालन होता है।
बंधुत्व संदेश समिति की एक मासिक पत्रिका है जिसमें समिति की समस्त गतिविधियों के साथ साथ समिति के सदस्यों की सृजनात्मक कला का भी परिचय मिलता है।


